500 ग्राम गांजापत्ती सहित एक गिरफ्तार

7/15/2018 12:08:25 PM

निसिंग (संजय): शहर के वार्ड नंबर-10 निवासी एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 500 ग्राम गांजापत्ती के साथ दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 निवासी गुरमुख पुत्र रामपाल को शनिवार  गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन कर 500 ग्राम गांजापत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

Deepak Paul