भाजपा राज में हर वर्ग के लोग दुखी: किशोर नागपाल

11/21/2017 12:57:07 PM

करनाल(ब्यूरो):दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता व व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता किशोर नागपाल ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत से मुलाकात की और कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहम पटेल कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी। 

व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से हर वर्ग के लोग दुखी है। मौजूदा सरकार ने लोगों पर नोटबंदी व जी.एस.टी. जैसे कानून लागू करके उनकी कमर तोड़ दी है। जिससे व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग के लोग दुखी है। उन्होंने बताया कि आने वाला समय कांग्रेस का है क्योंकि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के दिनों को याद करने लगी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को आईना दिखाकर कांग्रेस पार्टी पर सत्ता का ताज रखेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के समय में लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता था क्योंकि उसके राज में हर वर्ग के लोग सुखी थे।