पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 02:34 PM (IST)

घरौंडा (टिक्कू) : एक पुलिसकर्मी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने जेल में बंद उसके पति को छुड़वाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इंटरनैट पर वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी महिला के साथ लगभग 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हवलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल-2016 में उसका पति किसी मामले में जेल में बंद हो गया था। महिला ने अपने जीवनयापन के लिए शहर में जनरल स्टोर खोला हुआ था। आरोपी पुलिसकर्मी उसके पति का जानकार था। जिस कारण उसका पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोपी ने उसके पति को जेल से बाहर निकालने झांसा दिया और पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ बातचीत करने लगा। पीड़िता ने आरोपी की गलत नीयत को भांप लिया और उसे अपने घर व दुकान पर आने से मना कर दिया।

जिस पर आरोपी तैश में आ गया और उसके पति के जेल जाने के लगभग 15 दिन बाद आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया जिसका महिला ने विरोध किया और धक्का-मुक्की हुई जिससे महिला का सिर बैड पर लगा और वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वह वीडियो इंटरनैट पर वायरल कर देगा। शिकायत के मुताबिक पीड़िता शहर छोड़कर एक गांव में रहने लगी थी और वहीं पर जनरल स्टोर खोल लिया। जुलाई-2016 को वह सामान लेने के लिए पानीपत गई। जहां पर उसे आरोपी मिला और पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दोषी के डर से पीड़िता ने अपना नंबर बदल लिया जिससे दोषी का संपर्क उससे टूट गया। पीड़िता के मुताबिक, जून-2017 में वह मार्कीट में सामान लेने गई, जहां पर उसे आरोपी मिला और उसे गैस्ट हाऊस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह दिसम्बर-2017, 12 जनवरी 2019 तथा 14 दिसम्बर 2019 को अलग-अलग गैस्ट हाऊस व होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।  

पीड़िता के मुताबिक, पुलिसकर्मी के यौन उत्पीडऩ से परेशान महिला ने 23 फरवरी 2020 को पंखे से लटकर खुदकुशी करनी चाही लेकिन मौके पर पहुंचकर उसके पति ने उसको बचा लिया जिसके बाद उसके पति को पूरी घटना के बारे में पता चला। जब पीड़िता के पति ने आरोपी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से पीड़िता को फोन कर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। 

शिकायत के मुताबिक, उसके पास आरोपी की वीडियो रिकॉॄडग भी है जिसमें वह बलात्कार की बात कबूल कर रहा है। पीड़िता ने बीती 7 मार्च को इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को दी थी लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद महिला ने आई.जी. को शिकायत दी। महिला ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static