गर्भवती महिलाएं प्राइवेट केंद्रों में करवा सकेंगी नि:शुल्क अल्ट्रासाऊंड

6/25/2019 2:17:12 PM

करनाल (सरोए): गर्भवती महिलाएं मंगलवार से जिला सामान्य नागरिक अस्पताल के आसपास स्थित 8 प्राइवेट अल्ट्रासाऊंड केंद्रों पर फ्री में अल्ट्रासाऊंड करवा सकेंगी। चूंकि इसके लिए अल्ट्रासाऊंड केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। यह फीस केंद्रों को सरकार की ओर से दी जाएगी। 

अल्ट्रासाऊंड 18 से 20 माह की गर्भवती महिलाओं का होगा, इसके लिए गर्भवती महिला को सीधे सिविल अस्पताल में आना होगा, उसे गायनीलॉजिस्ट डाक्टर से चैकअप के बाद रजिस्टर में एंट्री कर प्राइवेट अल्ट्रासाऊंड केंद्र भेजा जाएगा। रिपोर्ट सिविल अस्पताल में डाक्टर को दिखानी होगी, जिसके बाद डाक्टर रिपोर्ट के आधार पर आगामी इलाज की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा।

इन केंद्रों में होंगे अल्ट्रासाऊंड नि:शुल्क
1. फैथ अल्ट्रासाऊंड केंद्र माडल टाऊन : डा. आसीन कत्याल
2.भारत अल्ट्रासाऊंड केंद्र : जी.एस. अरोड़ा
3.जिंदल डाग्नोस्टिक: डा. मोहित जिंदल
4.सिटी अल्ट्रासाऊंड केंद्र: डा. अरुण गोयल
5.बेबी हैल्थ केयर अल्ट्रासाऊंड केंद्र: डा.पतविंद्र बेदी
6.शुभ अल्ट्रासाऊंड क्लीनिक: डा. संगीता सिंघल
7.गुड होप्स अस्पताल
8.धवन अल्ट्रासाऊंड सैंटर: डा. संगीता धवन

 

 

Isha