रजिस्ट्रियों के खेल से प्रशासन में मचा हड़कम्प,  S.D.M. ने शुरु की कार्रवाई

12/1/2017 11:27:26 AM

घरौंडा(टिक्कू):तहसील कार्यालय में रात के अंधेरे में चल रहे रजिस्ट्रियों के खेल का खुलासा होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। डी.सी. के आदेशों के बाद एस.डी.एम. मो. इमरान रजा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एस.डी.एम. कार्यालय में बुधवार रात हुई रजिस्ट्रियों को खंगाला जा रहा है। एस.डी.एम. के अनुसार पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी
 देर रात तक तहसील कार्यालय के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री प्रकरण के बाद जिला प्रशासन में हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है। जिला उपायुक्त ने एस.डी.एम. मो. इमरान रजा के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर पूरे मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एस.डी.एम. आदेशों की अनुपालना करते हुए पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही, एस.डी.एम. ने बुधवार की रात में जितनी भी रजिस्ट्रियां हुई हैं, उन सभी फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है।  

कार्य बर्दाश्त नहीं : विधायक
हैफेड चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी रजिस्ट्री प्रकरण को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री प्रकरण की गहनता से छानबीन की जा रही है। रात में हुई रजिस्ट्रियों को चैक किया जा रहा है। रजिस्ट्री करने में यदि कोई कोताही बरती गई है तो दो