रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बिजली निगम कार्यालय पर दिया धरना ​

7/13/2019 1:41:52 PM

​​​​​​करनाल (ब्यूरो): रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अधीक्षक अभियंता आप्रेशन सर्कल बिजली निगम सैक्टर-12 के कार्यालय के बाहर 5 घंटे धरना दिया। अध्यक्षता जिला प्रधान सियानंद परोचा ने की व संचालन जिला सचिव दुलीचंद चौहान ने किया। 

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जो कर्मचारी बिजली निगम से एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं हरियाणा सरकार की पालिसी के अनुसार उनकी पैंशन संशोधित की जानी थी। इसके लिए प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 5 मार्च को एम.डी. आफिस पंचकूला में धरना दिया था लेकिन कोई नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं की गई। आज धरना देकर एम.डी. आफिसर व चेयरमैन आफिस को आगाह किया गया कि संशोधित पैंशन की नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद हो। सेवानिवृत्त कर्मचारी की फैमिली पैंशनरों को भी एन.टी.सी.सी. दी जाए। 

संघ की ओर से 25 से 31 जुलाई तक ब्लाक लैवल पर एक-एक दिन धरना दिया जाएगा। विधायकों को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। अगस्त में मंत्री के निवास पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर दुलीचंद चौहान, सियानंद परोचा, वाई.पी. यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह रावत, कृष्णचंद, एस.के.एस. प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार, रोशनी देवी, धनीराम, भोपाल आर्य, ऊधम सिंह राठी, प्रेमचंद तोमर, हरीशंकर, किरण सिंह, बलराज, गिरधारी लाल, सुशील गुर्जर, अशोक पांचाल, एन.पी. सिंह चौहान, फकीर चंद, बाबूखान, मङ्क्षहद्र सिंह व मान सिंह ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया।

Isha