बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

2/25/2020 2:01:47 PM

करनाल(काम्बोज) : हकीकत नगर स्थित कोढ़ी कॉलोनी के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सुशील कुमार वासी हकीकत नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई धन सिंह(44) जो कि बिजली का मिस्त्री था।

वह उसके साथ बाइक पर सवार होकर करनाल से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोढ़ी कॉलोनी के पास पहुंचे, तो अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही उसका भाई धन सिंह बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी अजेब सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Edited By

vinod kumar