बढ़ रही आवारा कुत्तों की तादाद,लोग झेल रहे परेशानी

12/14/2017 1:43:17 PM

करनाल(लखनपाल):शहर में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही हैं।  सैक्टर-7 के रमेश नंदवानी का कहना है कि दिन के समय ये वाहनों के पीछे दौड़ते हैं जिससे कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं तथा रात्रि को ये घरों के आगे बैठकर सारी रात ऐसी बेसुरी आवाजें निकालते हैं कि नींद लेना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन भी कुत्तों पर अंकुश लगाने में बेबस-सा नजर आ रहा है। लोगों की प्रशासन से मांग है कि शहर में आवारा घूम रहे इन कुत्तों के लिए कोई ठोस योजना बनाई जानी चाहिए।