रिटायर्ड कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी कर सी.एम. के नाम सौंपा ज्ञान

1/12/2019 1:54:21 PM

करनाल(ब्यूरो): रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर निगम में धरना दिया। मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। अध्यक्षता प्रधान सियानंद परोचा ने की व संचालन जिला सचिव दुली चंद चौहान ने किया। नगर निगम आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान वीरभान बिडलान ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। 

बसंत विहार वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान महावीर मान सहित सुभाष शर्मा, ऊधम सिंह राठी, वरिष्ठ उप-प्रधान गुलाब सिंह पोसवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर सियानंद परोचा, दुलीचंद चौहान, वाई.पी. यादव, धीरज सिंह रावत, हरीशंकर, जयभगवान शर्मा, पुन्नाराम, सुरेंद्र सिंह रावत व सुशील गुर्जर ने मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों पर संशोधित पैंशन 10 जनवरी 2018 के आदेश को बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, सहकारी संस्थाओं सहित सरकार के सभी विभागों में तुरंत लागू करवाया जाए।
 

Deepak Paul