आज पुलिसलाइन में होगी 7 एस.पी.ओ. के पदों पर नियुक्ति

12/23/2017 1:23:46 PM

करनाल(नरवाल):कैथल रोड स्थित नई पुलिसलाइन में आज 7 पदों पर स्पैशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एस.पी. जशनदीप सिंह रंधावा ने दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्यरूप से एच.आई.एस.एफ. के महिला व पुरुष और 2004 में एच.एपी में सिपाही पदों के लिए चुने गए 819 कैंडीडेट हिस्सा ले सकते हैं। अत: इन तीनों श्रेणियों से जो भी एस.पी.ओ.  स्पैशल पुलिस आफिसर’ के पद पर कार्य करने के इच्छुक हैं, वह सभी आज सुबह 9 बजे कैथल रोड स्थित नई पुलिसलाइन करनाल में अपने मूल दस्तावेजों की 2-2 सत्यापित प्रतियों के साथ पहुंच सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की आयु 25 ये 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सदस्य अपने साथ अपनी सर्विस बुक की छाया प्रति, आयु प्रमाणपत्र, 4 पासपोर्ट साईज फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र, पहचानपत्र, एस.सी.एस.टी. व बी.सी. प्रमाणपत्र इत्यादि दस्तावेज अवश्य लेकर आएं ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी दिक्कत के सफल हो सके।