महिलाओं ने ठेके के विरोध में लगाया जाम

5/25/2019 11:21:59 AM

असंध (  बुिंदल): कस्बे के गांव जयसिंहपुर में महिलाओं ने ठेके पर बिकने वाली दारू से परेशान होकर असंध-करनाल मार्ग पर को जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने लगभग दो घंटे सड़क पर जाम लगाए रखा। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ लंबी लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही असंध पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं की समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

महिला कृष्णा, दर्शना, रानी, ज्योति, कौसल्या, मूॢत, कमला, शिला, बोहती, सीता, जगमति, सोना, रामवती आदि ने बताया कि गांव में ठेके के सामने हर वक्त शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जो महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्राम पंचायत को भी की जा चुकी है लेकिन उन्होंने भी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मजबूर होकर आज यह कदम उठाना पड़ा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में जगह-जगह अवैध शराब बिकती है। जिससे पूरा गांव नशे का आदि होता जा रहा है।

प्रशासन भी इसकी अनदेखी कर रहा है। महिलाओं ने बताया कि गांव में युवा स्मैक,चर्ष ,गांजा, इंजैक्शन आदि के सरेआम नशे करते है। इसके चलते कई घरों के युवा गहरी नशे की लत में पड़ चुके हैं। जिससे घर बर्बाद हो रहे है। उन्होंने बताया कि अगर वह ठेके चलाने वाले लोगों से कुछ कहते है तो वह उनको धमकियां देते हैं। महिलाओं ने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी भी कोई करवाई नहीं करते महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं है।  थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिली थी। जिस पर महिलाओं को समझाकर जाम खुलवा दिया है और जो भी शिकायत है उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

Isha