युवक ने पथरी के ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार ऐंठने का लगाया आरोप

7/17/2020 3:41:08 PM

करनाल : वीर डंडारी गांव के युवक अरुण ने पथरी के ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपए ऐंठने के आरोप लगाए है। अरुण का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी उसके दोनों गुटों में पथरी ज्यों की त्यों है। उसने ऑपरेशन के बाद अलट्रासाऊंड करवाया तो वह चौक गया। युवक के अनुसार बायें गुर्दे में आज भी 5.9 एम.एम. और दायें गुर्दे में 7 एम.एम की पथरी है। जबकि पेशाब की नली में 11 एम.एम. की पथरी है। अरुण ने जब सिविल सर्जन को इसकी शिकायत की है। 

आरोप लगाया कि जरनैली कॉलोनी स्थित प्रवीण अस्पताल के डॉक्टर ने उसका सही इलाज नहीं किया। गुर्दे की पथरी के नाम पर उससे करीब 50 हजार रुपए वसूल लिए गए। इसके बाद भी उसका दर्द बंद नहीं हुआ। वह डॉक्टर के पास गया तो उसे दवाई देकर वापस भेज दिया गया। बाद में गया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अरुण ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा चला रहा है। उसने अपनी जमा पूंजी और पत्नी के गहने गिरवी रखकर अपना इलाज करवाया था। उसने दूसरे डॉक्टर्स से सलाह ली तो उन्होंने कहा कि उसके इलाज में लापरवाही बरती गई है। अरुण ने सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा से गुहार लगाई कि उसके पैसे उसे वापस दिलाए जाएं। उसे इस अस्पताल के डॉक्टर पर विश्वास नहीं है। वह अपना इलाज कहीं और से कराएगा। 

जांच के लिए कमेटी गठित : डॉ. अश्विनी
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा का कहना है कि शिकायत के बाद जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें आई.एम.ए. के सदस्य भी शामिल होंगे। एक सर्जन हमारा रहेगा दूसरा आई.एम.ए. से होगा। कमेटी के रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है। 

Edited By

Manisha rana