प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से 15 गैर-सरकारी सदस्य किए मनोनीत

8/22/2018 10:11:43 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से राज्य की विभिन्न जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समितियों के लिए 15 गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष चंद को जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति हिसार, साजिद अहमद को फरीदाबाद, शरीफ खान को रेवाड़ी, सतवीर को जींद, वीरेंद्र सिंह टिन्ना को सिरसा, गुरचरण सिंह को करनाल, इसरेल सरपंच को पलवल, महेंद्र चीमा को कैथल, भुवन जीत सिंह एडवोकेट को पंचकूला, मोहम्मद इरशाद को सोनीपत, इमरान को भिवानी, मोहम्मद दानिश एडवोकेट को अम्बाला शहर, कुलविंद्र सिंह सिक्का को रोहतक, इकबाल सरपंच को नूंह और ताइब हुसैन को गुडग़ांव की जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति का गैर-सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। 

Rakhi Yadav