अस्तित्व खो रहा शहर का 35 साल पुराना नेहरू पार्क

7/18/2018 10:49:56 AM

कुरुक्षेत्र(विनोद): डा. शांति स्वरूप मार्ग स्थित शहर का 35 साल पुराना नेहरू पार्क अस्तित्व खो रहा है। जिस समय यह पार्क बनाया था, तब शहर में इक्का-दुक्का पार्क होते थे। शहर के बीच गीता हाई सैकेंडरी स्कूल के सामने स्थित चौक पर नेहरू पार्क की स्थापना की गई थी। समय के साथ इस पार्क को ग्रहण लग गया तथा पार्क की सूरत तथा क्षेत्र सिकुड़ता रहा।

वर्तमान में नेहरू पार्क की तस्वीर बिल्कुल बदली हुई है तथा नेहरू की मूॢत का रंग भी पलट गया है। सूत्रों के अनुसार जिस समय पार्क की स्थापना की थी, तब पार्क के साथ स्थाणुसेवा मंडल ने नेहरू लाइब्रेरी की भी स्थापना की थी। वर्तमान में इस जगह पर एक कोने में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आधी प्रतिमा लगी है, जबकि उसके आसपास क्षेत्र की तस्वीर बदहाल स्थिति में है।

Rakhi Yadav