डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को लेकर 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

4/29/2018 12:16:06 PM

कुरुक्षेत्र(धमीजा): जिलाधीश डा. एस एस फुलिया ने जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डेरा सच्चा सौदा के 29 अप्रैल को सिरसा डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को लेकर 9 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उन्होंने शनिवार को जारी आदेशों में कहा कि 29 अप्रैल को सिरसा डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस पर जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार थानेसर, बी.डी.पी.ओ. थानेसर, तहसीलदार पिहोवा, तहसीलदार शाहबाद, नायब तहसीलदार लेखा थानेसर, तहसीलदार लाडवा, नायब तहसीलदार लाडवा, नायब तहसीलदार बाबैन, बी.डी.पी.ओ. ईस्माईलाबाद व नायब तहसीलदार ईस्माइलाबाद को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 
 

Deepak Paul