Pics: सावन मास में करें भोलेनाथ की पूजा, पाएं साल भर की आराधना जितना फल

7/25/2016 12:20:15 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप  रोड): पौराणिक वर्णन के अनुसार साल भर शिव आराधना करने से जितना पुण्य मिलता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य सावन महीने में मात्र एक बार पूजा अर्चना करने से मिल जाता है।

 

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए बहुत सारे श्रद्धालुअों की भीड़ उमड़ी। प्राचीन स्थानुवेशर महादेव और दुःखभंजन मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू कर दिया है। श्रदालुओ ने विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने के लिए गंगा जल ,दूध ,दही ,बेल पत्र , फूल, फल, मिष्टान  के साथ पूजा अर्चना की।

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को 12 महीनों में सावन महीना अति प्रिय है। श्रवण नक्षत्र में आरंभ होने वाले इस महीने को शुभ महीना भी माना जाता है।

 

पुजारी के अनुसार सावन मास में पूजा अर्चना करने से शिव भक्तों की अाराधना ज्यादा फलीभूत होती है।