लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

12/23/2017 2:17:32 PM

इस्माईलाबाद(ब्यूरो):ठसका अली निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी उसकी पुत्री सैंटर में कम्प्यूटर सीखने जाती थी। गत 20 दिसम्बर को उसका पुत्र अपनी बहन को कम्प्यूटर सैंटर जाने के लिए ठसका अली बस स्टैंड पर छोड़कर आया था। उसके बाद उसकी लड़की न तो कम्प्यूटर सैंटर पहुंची और न घर वापस आई। उसने बताया कि करीब 2 साल पहले भी मांगे राम निवासी जलालपुर उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उस समय उनकी लड़की नाबालिग थी। उन्हें शक है कि अब फिर मांगे राम ही उनकी लड़की को शादी का बहकावा देकर भगा ले गया है। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा ए.एस.आई. नरेश पाल को सौंपा गया है।