मारकंडा नदी में पानी आने की सूचना से प्रशासन अलर्ट

8/19/2019 1:20:11 PM

शाहाबाद मारकंडा (अरुण): प्रशासन रविवार सुबह से ही अलर्ट मोड पर था क्योंकि जानकारी मिली थी कि पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है जो शाहाबाद की मारकंडा नदी से गुजरेगा। इसी के चलते प्रशासन हरकत में था और उपायुक्त, पुलिस कप्तान आस्था मोदी तथा शाहाबाद के एस.डी.एम. राजीव प्रसाद ने अमले के साथ गांवों का दौरा कर अधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं। किसी को मालूम नहीं कि कितना पानी मारकंडा नदी में आएगा और क्या रुख अपनाएगा।

एस.डी.एम. ने बताया कि फ्लड कंट्रोल आर्डर के तहत योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की हैं।इसके अंतर्गत नौकाओं, गोताखोरों, रस्सों इत्यादि की व्यवस्था की है। तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रशासन मुस्तैद है। उपायुक्त अधिकारियों से पल-पल की खबर ले रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यदि 15 से 20 हजार क्यूसिक तक पानी आता है तो ङ्क्षचता की बात नहीं क्योंकि यह आगे निकल जाता है लेकिन यदि पानी इससे ज्यादा आता है तो नुक्सान की आशंका रहती है। गांवों में पटवारियों व सरपंचों के माध्यम से मुनियादी करवाई है व निचाई पर स्थित जनता एवं डेरे के लोगों को खुद व पशुओं को सुरक्षित निकालने तथा ऊंचाई पर ले जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

Isha