नौकरी का झांसा देकर दंपति ने दिया एेसा धोखा कि पांव तले खिसकी जमीन

8/3/2015 5:16:55 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र में एक दंपति ने नौकरी का झांसा देकर 4 लोगों से करीब 37 लाख रुपए ठग लिए। बदलें में उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फर्ज़ी ज्वाइनिंग लैटर थमा दिए। ठगी का आरोपी बी.एस.एफ. में है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नौकरी के नाम पर कुरुक्षेत्र में करीब  37 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को बी.एस.एफ. का बड़ा अफसर बता कर नौकरी लगवाने की बात कही। उसके पति किशोर ने 4 बेरोजगार युवकों से 37 करीब लाख रुपए हड़प लिए।

जब नौकरी नहीं लगी तो बेरोज़गार युवकों ने अपने-अपने पैसे वापिस मांगने शुरू कर दिए। बी.एस.एफ. के इस कथित जवान ने पैसे लौटाने की बजाय उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी के ज्वाइनिंग लैटर थमा दिए। जब वह युवक लैटर लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे तो उनके पांव तले की ज़मीन खिसक गई। यह लैटर फर्ज़ी निकले। बाकायदा ज्वाइनिंग लैटर पर वीसी के फर्ज़ी हस्ताक्षर भी किए गए हैं। पुलिस ने बी.एस.एफ के कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।