होटल में पुलिस की छापामारी, 2 युवकों व लड़कियों को संदिग्ध हालत में किया काबू

10/2/2015 5:21:38 PM

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक होटल में पुलिस ने छापामारी की। पुलिस के छापामारी दौरान अंदर जाते ही होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिली कि छेड़छाड़ का एक आरोपी सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी कुसुम लता टीम सहित मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 2 युवकों व 2 लड़कियों को संदिग्ध हालत में काबू कर लिया। इसके बाद महिला थाना में ले आईं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों लड़कों व लड़कियों से काफी पूछताछ भी की और मामले को लेकर दोनों लड़कियों के परिजनों को भी थाने में तलब कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती हैं।

एक युवक के खिलाफ लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत आई हुई थी, उसकी सूचना मिली थी कि वह सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। जिसके आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। युवक को छेड़छाड़ के आरोप में काबू कर लिया है। लड़कियों व उनके परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। लड़कियों व लड़कों को परिजनों के हवाले कर दिया है।