हरियाणा में पहली बार निर्धारित हुअा बासमती धान का समर्थन मूल्य

10/3/2015 3:07:35 PM

कुरुक्षेत्र,(रणदीप  रोड)  :  यहां चल रहे भाजपा चंडीगढ़ इकाई प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे कृषि मंत्री ओ पी धनखड़ ने कहा कि यदि बासमती धान का समर्थन मूल्य नहीं होता और देशभर में सरकारी खरीद नहीं होती। इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार ने की है 1509 धान का ना सिर्फ समर्थन मूल्य निर्धारित किया अपितु सरकारी खरीद भी की है। कई सालों बाद बाजरे की भी सरकारी खरीद हो रही है। 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा चंडीगड़ इकाई का प्रशिक्षण शिविर आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज एक सत्र को सम्बोधित करने कृषि मंत्री ओ पी धनखड़ पहुंचे जहाँ उन्होंने कहा भाजपा संघटन की दृष्टि और इसे मजबूत करने के लिए इस तरह के शिविर लगाती रहती है।

मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा बासमती धान का समर्थन मूल्य नहीं होता और देशभर में इसकी सरकारी खरीद नहीं होती। बासमती खुले बाजार पर निर्भर होती है, लेकिन इतिहास में पहली बार हरियाणा सरकार ने 1509 धान का ना सिर्फ समर्थन मूल्य निर्धारित किया अपितु सरकारी खरीद भी की है। कृषि मंत्री ने कहा कई सालों बाद बाजरे की भी सरकारी खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गेहू की तरह किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए कटिबध्द है।