घर में अकेला देखकर जबरदस्ती करने लगा

1/14/2016 6:22:47 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद कुमार खुंगर) :कस्बा पिहोवा के गांव जुरासि खुर्द में घर पर महिला को अकेली देख कर बदनीयती से एक युवक घर में घुस गया ओर उसके साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा। उसे पुलिस ने महिला की शिकायत पर काबू कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया के उनको एक शिकायत मिली थी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया हे कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ पहले तो छेड़खानी की और उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के बाद उसे गांव से ही गरिफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश किया जायेगा।