रत्नावली की थीम होगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

10/23/2015 2:55:21 PM

कुरुक्षेत्र, (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे राज्यस्तरीय हरियाणा दिवस समारोह ''रत्नावली'' की थीम इस बार ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ होगी। चार दिवसीय समारोह में प्रदेश भर के 3500 कलाकर 31 विधाओं पर अपनी प्रस्तुति देंगे। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्यातिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे।

हरियाणा दिवस पर इस बार ख़ूब धूम मचेगी। चार दिन तक 3500 कलाकार हरियाणवीं विधाओं पर रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। रत्नावली समारोह का थीम इस बार बेटी बचाओ-बेटी पढाओ रखा गया है। हरियाणा के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक समारोह में इस बार 28 की बजाय 31 विधाएं होंगी। सेल्फी विद हरियाणवी मुख्य आकर्षण होगा। 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समापन पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।