सी.एम. ने किया एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र का उद्घाटन

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 03:06 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत/अरुण/सपरा): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के इरादे व वायदे को हरियाणा देश की अन्य राज्यों की तुलना में सबसे पहले पूरा करेगा। प्रदेश के कृषि एवं किसान कृयाण मंत्री ओ.पी. धनखड़ हर समय नई योजनाएं हरियाणा के किसानों के लिए लागू करने की पहल कर रहे हैं और दुनिया भर में जो भी अनुकरणीय कार्यक्रम है, उनको हरियाणा में लागू किया जा रहा है। गेंहू व धान की परम्परागत फसलों से अन्य नकदी फसलों की विविधिकरण की इंडो-इजरायल आपसी सहयोग के स्थापित हरियाणा में सब्जी, फल, फूल, डेयरी व शहद के 5 स्थापित उत्कृष्ठता केंद्र प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करेंगे। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिले के रामनगर में लगभग 10.50 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 25 एकड़ क्षेत्र में इंडो-इजरायल परियोजना मिशन के बागवानी समेकित विकास के तहत स्थापित एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। समारोह में भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल कामरॉन, भारत में इजरायल दूतावास में मशाव के काऊंसलर डन आलूफ का इजरायल भाषा में स्वागत अर्थात स्लोम कहकर मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया। इंडो-इजरायल आपसी सहयोग के सम्बन्धों को लम्बे समय तक सुदृढ़ बनाए जाने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में इजरायल व जापान 2 ऐसे देश हैं जो देशभक्ति के अपने संकृप के लिए जाने जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से कर्म के सिद्धांत का भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का संदेश भी विश्व विख्यात है। उन्हें खुशी है कि इजरायल ने कुरुक्षेत्र की इस धरा पर अपने परियोजनाओं के तहत यह देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस समय इस केंद्र में 13 बी-ब्रीडर हैं जिन्हें अगले साल बढ़ाकर 32 किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रति बी-ब्रीडर 4 लाख रुपए की सबसिडी मधुमक्खी पालन के लिए उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान वर्तमान सरकार ने किसानों को 2,450 करोड़ से अधिक का मुआवजा उनकी फसलों के नुक्सान की भरपाई के लिए दिया है, जबकि 48 सालों में हरियाणा में जितनी भी सरकारें रही, उन्होंने मात्र 1300 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया।

इस अवसर पर बागवानी विभाग के मिशन निदेशक डा. बी.एस. सहरावत ने इंडो-इजरायल परियोजनाओं तहत चलाई जाने वाली बागवानी विभाग की विभिन्न जानकारी दी हैं। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा किसान आयोग के अध्यक्ष डा. रमेश यादव, केंद्रीय कृषि एवं किसान कृयाण मंत्रालय के निदेशक एवं राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डा. बी.एल. सारस्वत, बागवानी आयुक्त डा. बी.एन. मूॢत, कृषि एवं किसान कृयाण विभाग के प्रधान सचिव डा. अभिलक्ष लिखी, चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, निदेशक विस्तार शिक्षा डा. आर.एस. हुड्डा, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल के विस्तार शिक्षा निदेशक डा. समर सिंह, डीन डा. एस.के. सहरावत, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, जिला परिषद के अध्यक्ष गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, रामपाल पाली, सुभाष बेदी सहित अन्य भाजपा नेता व गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरनाम चढूनी के पिता बंत सिंह और भाजपा के शहरी मंडल प्रधान अरुण कंसल की माता शकुंतला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गांव चढूनी में गुरनाम और शाहाबाद में भाजपा नेता अरुण कंसल के निवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static