दहेज उत्पीडऩ के आरोप में ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

12/6/2019 1:17:51 PM

पिहोवा (बंसल) : दहेज उत्पीडऩ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  शिकायत में ग्रामीण महिला ने कहा कि उसकी शादी 23 नवम्बर 2017 को गुहला के गांव उरलाना निवासी पलविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय पश्चात ही उसका पति पलविंद्र सिंह, सास, ससुर, जेठ, जेठानी उसे मायके से कार न लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। 

इतना ही नहीं, 13 मार्च 2019 को उसकी सास, जेठ व जेठानी ने उसके कमरे में घुसकर उसे जबरदस्ती जहर देकर मारने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, उसके गर्भवती होने पर उसके ससुरालियों ने गलत दवाइयां खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस दौरान उसे घर में कैद करके रखा जाता था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुहला पुलिस ने आरोपी पीड़िता की शिकायत पर उसकी सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ 18 मार्च 2019 को मामला दर्ज किया था।

उसके बाद वे लोग उस पर मानसिक व सामाजिक रूप से केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे ओर कहा कि यदि उसने केस वापस नहीं लिया तो उसका तलाक करवा देंगे। दबाव में आकर उसने केस वापस ले लिया। उसके बाद फिर से उसके ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे।

शिकायतकत्र्ता अनुसार अप्रैल 2019 में उसके पति द्वारा उसकी बिना इजाजत जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक यौन सबंध बनाए। रोज-रोज से तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में पीड़िता की शिकायत पर उपरोक्त 5 लोगों के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 313, 323, 34, 377, 498ए व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Isha