दहेज उत्पीडऩ व धोखाधड़ी करने पर 8 के खिलाफ मामला दर्ज

4/16/2019 2:04:08 PM

शाहाबाद मारकंडा (अरुण): शाहाबाद पुलिस ने दहेज मांगने, मारपीट करने, धोखाधड़ी के  मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहनपुर निवासी एक महिला ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2018 में रिंकू के साथ हुई थी।

शिकायत में कहा कि विनोद कुमार पुलिस विभाग अम्बाला में कार्यरत था। वह उससे मिला और रिंकू के साथ शादी करवाने का प्रस्ताव रखा। उसने परिजनों से बात की और वह मान गए। शादी करने से पहले विनोद कुमार ने उसके साथ धोखा किया और उसने पहले यह नहीं बताया कि रिंकू शादीशुदा है और तलाक हुआ है। शादी करवाने की एवज में विनोद कुमार ने बाबूराम इत्यादि से मोटरसाइकिल सोने की अगंूठी व नकद रुपयों की मांग की थी कि वह उसके लड़कों की शादी करवा देगा। उन्होंने विनोद कुमार पर विश्वास किया और विनोद कुमार ने उनके साथ विश्वासघात किया। 

शिकायत में कहा गया कि पीड़िता की ट्रेङ्क्षनग के दौरान उसका पति उसे तंग करता था और फोन टेप करता था। उसके पति ने पीड़िता के फोन में ऐसा एप लगा दिया कि उसकी सारी कालें उसके फोन पर तब्दील हो रही थी और जितनी पुलिस की बातें थी और जहां भी उसकी ड्यूटी लगती थी उसे इस बारे बाद में पता चला क्योंकि वह जहां ड्यूटी पर जाती उसका पति वहीं पहुंच जाता और उसकी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करता था। वह आर.टी.आई. लगाकर उसे पूछता रहता। 

शादी के बाद उसे तंग करना शुरू कर दिया और कभी कम दहेज लाने के लिए और कभी कहते हमें नई गाड़ी खरीदनी के लिए। आरोपी ने शिकायतकत्र्ता को अपने पिता से 8 लाख रुपए लाने को कहा ताकि कार की किश्तें उतारी जा सकें। शिकायतकत्र्ता ने मना कर दिया। शिकायत में बताया कि उसकी सास का चाल चलन ठीक नहीं था क्योंकि वह सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी पर चली जाती और शाम को घर आती थी। एक दिन दोपहर के समय वह खाना खाने घर पर आई तो उसने अपनी सास को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और वहां मौजूद लोग दीवार फांदकर भाग गए। उस दिन से घर में क्लेश शुरू हो गया। शिकायत में कहा कि इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे धमकाया और गालियां देते रहे, उससे मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की लेकिन वह उनके पंजे से छूट गई।

रिंकू ने उसके गले में रस्सी डालनी चाही लेकिन उसने उसे धक्का देकर दरवाजा बंद कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद वह अपने घर आ गई और अपने पिता को सारी बात बताईं। उसके घरवाले उसे ईलाज के लिए एल.एन.जे.पी. अस्पताल ले गए। पुलिस ने बाबू राम, रिंकू, कृष्णा, निशा, गुलाब, चांदनी, रोहित, विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Shivam