शराब बेचने के आरोप में 9 पर मामला दर्ज

4/4/2020 1:39:02 PM

कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने लॉकडाऊन के नियमों केचलते निर्देशों का उल्लंघन करके तथा अवैध रूप से शराब बेचने आरोप में 9 केखिलाफ मामले दर्ज कया है। अवैध रूप से शराब बेचने केआरोप में एक को काबू करके उसके कब्जे से 48 बोतल तथा 30 पव्वे शराब भी बरामद की।

अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में निरंजन सिंह निवासी जिला कुरुक्षेत्र तथा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मनीष, सुरेश कुमार, विजेन्द्र, राजीव, विक्की उर्फ विक्रम, हर्ष निवासी गांधी नगर व सुनील, गोल्डी निवासी कुरुक्षेत्र को काबू करके गिरफ्तार किया। इसके बिना वजह सड़कों पर घूमते हुए निर्देशों का उल्लंघन करने केआरोप में 6 वाहनों को जब्त करने केसाथ-साथ 186 वाहन चालकों केचालान भी किए गए हैं। यह जानकारी एस.पी. आस्था मोदी ने दी।  

Isha