सैनी का बड़ा बयान : सरकार के मंत्री ही भड़का रहे हैं जाट समुदाय को

2/13/2016 1:40:49 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद कुमार खु्ंगर): बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि जाट आंदोलन के पीछे सरकार के मंत्री ही इस समुदाय को भड़का रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि जाट मंत्री इस्तीफा देकर आरक्षण की लड़ाई लड़ें। सैनी कहा कि मुख्यमंत्री केंद्र से अर्द्धसैनिक बल मांगे और रेलवे ट्रैक आंदोलनकरियों को हटाएं। इनके खिलाफ देशद्रोह का दर्ज मामला होना चाहिए।

 
कुरुक्षेत्र में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी के सांसद ने अपनी ही सरकार के कुछ मंत्रियों के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये मंत्री अपनी ली हुई शपथ भूल गए हैं। प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। जो सरकार और कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रहे उन्हें देश के लोकतंत्र को बिगड़ने का मन बना रखा है। मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से केंद्र सरकार से बात कै अर्द्धसैनिक बल मंगवा कर रेलवे ट्रैक खुलवाने का आदेश देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछली हुड्डा सरकार में भी करोड़ों का नुकसान हुआ था और जो अब नुकसान होगा उसका हर्जाना जो नेता बने फिर रहे है उनकी जेब से सरकार को लेना चाहिए। मंत्री खुद इस्तीफा देकर इनके साथ रेलवे ट्रेक पर बैठ जाएं। जब सरकार ने कमेटी बनाई हुई है उसका फैसला आने से पहले ये मंत्री उकसा रहे हैं।