CM खट्टर ने की विकास कार्यों की घोषणा

9/20/2017 11:32:45 AM

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर, जगाधरी व सढौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के लिए अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। जिनमें मुकुंद लाल सिविल अस्पताल यमुनानगर की क्षमता बढ़ाकर 200 बिस्तर का करना, जगाधरी के लिए 15 करोड़ रुपए का वित्तीय अनुदान व सढौरा को नगरपालिका का दर्जा देना शामिल है। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव फतेहपुर से रादौर शहर तक पश्चिमी यमुना कैनाल से गाद निकालने का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में 66/11 के.वी. सब-स्टेशन स्थापित करने की भी घोषणा की है। घोषित किए गए अन्य विकास कार्यों में मुस्तफाबाद में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करना, काहनुवाला नगली सड़क को चौड़ा करना, सढौरा को नगरपालिका का दर्जा देना, लल्हड़ी से भमनौली तक सड़क का निर्माण करना व मुस्तफाबाद में विश्राम गृह का निर्माण करना शामिल है।