ब्लैक मार्कीटिंग करने वालों की बुझती लौ को घी देने का काम कर रही है कांग्रेस : दिग्विजय चौटाला

2/26/2020 1:27:27 PM

पिपली (सुकरम) : राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त सिंह चौटाला ने प्रदेशवासियों के लिए जो आबकारी नीति निर्धारित की है, वह नीति प्रदेश के विकास के लिए हितकर साबित होगी। इस नीति से प्रदेश का विकास और गति पकड़ेगा। विपक्ष को यह फैसला रास नहीं आ रहा, यही वजह है कि कांग्रेस ब्लैक मार्कीटिंग करने वाले वालों की बुझती हुई लौ को शह देने का काम कर रही है। 

वे मंगलवार को पिपली पैराकीट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष को यह गठबंधन रास नहीं आ रहा है, यह वही है कि वे सरकार के हर फैसले को गलत कहने में जुटे हैं। इससे पूर्व दिग्विजय चौटाला का पिपली पैराकीट पहुंचने पर जजपा कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी ये स्वागत किया। छात्रसंघ चुनाव संबंधी पूछे गए एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि इन चुनावों को लेकर उनकी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बात हो चुकी है।

उन दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस बार छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के हिसाब से प्रत्यक्ष रूप से करवाएं जाएंगे। जजपा सदस्यता अभियान के बारे में पूछे प्रश्र के उत्तर में दिग्विजय चौटाला ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में 10 हजार से अधिक नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

इस मौके पर जजपा जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी, जजपा युवा प्रधान डा. जसविन्द्र खैहरा, प्रो. रणधीर सिंह, मांगे राम ढुल, योगेश शर्मा, सुनील राणा, जोगध्यान लाडवा, सूबे सिंह, सुकरम पाल, बबलू काजल, धीरज नैन, राजेश पायलट, जगबीर मोहड़ी, नरेन्द्र घराड़सी, हर्ष शर्मा, हरबख्श कठवा, साथ तिवारी, रेणु चावला, सतीश मदादो, राहुल बचगांवा, हरविन्द्र संधू, भूपेन्द्र खानपुर, निक्सन चढूनी व सैंकड़ों जजपा कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Isha