कांग्रेस के पापों का घड़ा भर चुका है: कुलवंत

5/21/2016 5:19:52 PM

सीवन (चुटानी): हलका गुहला से भाजपा के विधायक कुलवंत बाजीगर का कश्यप समाज के लोगों ने गांव सौथा में प्रवीण कश्यप को ब्लाक समिति सीवन का उप-चेयरमैन बनाने पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया। महेंद्र सिंह कश्यप ने समाज की ओर से हलका विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हलका विधायक ने कहा कि आज जो मान व सम्मान मुझे मिला है उसे मैं समय आने पर ब्याज समेत उतारूंगा। 


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में हुए 5 राज्यों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को करारी हार मिली है व भाजपा का वोट ग्राफ काफी बढ़ा है व पूर्वोत्तर राज्य असम में भाजपा पहली बार अपने दम पर सता में आई है। कांग्रेस पार्टी के पापों का घड़ा अब भर चुका है। इस अवसर पर सीवन पैक्स के चेयरमैन अमरेंद्र सिंह खारा, भाजपा नेता सुरेंद्र बंसल सीवन व भाजपा नेता व सरपंच गजन सिंह गोबिंदपुरा ने भी अपने विचार रखे। 


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कश्यप समाज के अनेक लोगों सहित कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए हलका विधायक कुलवंत बाजीगर की मौजूदगी में भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया।