रिजर्व प्राइस 74.02 करोड़ में बिके शराब के ठेके

3/20/2019 1:08:01 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद): सरकारी रिजर्व प्राइस 74.02 करोड़ में लघु सचिवालय के कांफ्रैंस हाल में शराब के ठेके बेचे गए। इनकी बोली प्रक्रिया की अगुवाई डी.आर.ओ. चांदी राम कर रहे थे। डी.टी.सी. एक्साइज राजकुमार तथा ई.टी.ओ. तारा चंद ठेकेदारों को शराब के ठेकों की ऑनलाइन बोली कर रहे थे। डी.टी.सी. ने बताया कि इस वर्ष सरकारी रेट लगभग 13 करोड़ रुपए ज्यादा थे। शराब के ठेके कुरुक्षेत्र जिले में बेचे गए हैं। 

इस वर्ष पिपली किशनपुरा जोन के अंतर्गत आने वाले 6 ठेकों की हालांकि रिजर्व प्राइस 7.70 करोड़ रुपए था मगर गुलशन गाबा, विजयी सोई, अशोक, ढिल्लों तथा सुखा की सोमनाथ एंड कम्पनी ने इस जोन को ऑनलाइन बोली लगाकर 10.25 करोड़ में खरीदा जोकि गत वर्ष की अपेक्षा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए ज्यादा है। उमरी, खेड़ी रामनगर जोन की सरकारी बोली 7.80 करोड़ रुपए निर्धारित की थी मगर सर्वाधिक बोली एस.एच. वाइन के नाम 9.75 करोड़ रुपए लगी।

दयालपुर, मिर्जापुर जोन की सरकारी बोली 4.75 करोड़ थी जिसे सोमनाथ एंड कम्पनी ने 5.51 करोड़ में अपने नाम किया। बिशनगढ़, बाहरी जोन का सरकारी रेट 5.20 निर्धारित किया था मगर रोहित शर्मा एस.एच. वाइन कम्पनी ने यह जोन 6.81 करोड़ में अपने नाम किया। इस्माईलाबाद, अजराना कलां जोन का सरकारी रेट 4.95 करोड़ निर्धारित था मगर शांतनू कम्पनी ने सर्वाधिक 6.21 करोड़ रुपए की बोली लगाकर जोन पर कब्जा किया। लाडवा, खेड़ी दबदलान जोन की सरकारी बोली 6.25 निर्धारित थी जोकि सर्वाधिक बोली 7.94 करोड़ रुपए शांतनू एंड कम्पनी ने लगाकर अपने नाम किया। 

बाबैन, बहलोलपुर जोन का सरकारी रेट 4.55 करोड़ रुपए निर्धारित था जिस पर जे.बी. वाइन कम्पनी ने सर्वाधिक बोली 5.06 करोड़ रुपए ऑनलाइन लगाकर कब्जा किया। बोली प्रक्रिया के दौरान डी.ई.टी.सी. सेल्स वी.के. बैनीवाल, ए.ई.टी.ओ. सतबीर शर्मा, इंस्पैक्टर रविंद्र गुप्ता, सतबीर सिंह, कर्ण गाबा, संदीप सोई, हरीश शर्मा, अंग्रेज सिंह बाबैन, गुलशन गाबा, राजू कालड़ा, कली राम, धर्मपाल, रोहित शर्मा भी मौजूद रहे।

Deepak Paul