गाय व गौरक्षा के दावे खोखले, प्रशासन बेबस

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 02:37 PM (IST)

पिहोवा (गुप्ता, किशोर): गाय व गौरक्षा के नाम पर सत्ता में आई भाजपा द्वारा इनकी रक्षा व संरक्षण बारे किए दावे खोखले नजर आ रहे हैं। रही-सही कसर केवल कागजी कार्रवाई कर स्थानीय प्रशासन व नगरपालिका पूरी कर देता है। शहर की गलियों, सड़कों व कूड़ाघरों के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। सड़क के बीच बैठे आवारा पशुओं के कारण जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कांग्रेस के शहरी प्रधान राकेश बधवार ने जानकारी दी कि नगरपालिका प्रधान अशोक सिंगला के भाई वीरभान सिंगला सांड द्वारा टक्कर मारने से गम्भीर रूप से घायल होकर पी.जी.आई. में इलाज करवाकर आए हैं। अनाज मंडी के आढ़ती गुलाब सिंह भी आवारा पशु की मार झेलकर गम्भीर रूप से घायल हो चुके हंै। आवारा पशुओं के चलते एक युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। 

2 माह में दर्जनभर लोग आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इनके कारण शहर के व्यस्त बाजारों व मुख्य गलियों में भय का माहौल बना रहता है। पता नहीं कब ये पशु आपस में भिड़कर किसे अपना शिकार बना लें। शहर में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़ाघर बने हुए हैं। लोग घरों से कूड़ा इक_ा कर सड़क किनारे फैंक देते हैं। समय से सफाई न होने के कारण पशु खाने के लालच में यहां जमावड़ा लगा लेते हैं। कई बार सांडों की लड़ाई का ऐसा तांडव देखने को मिलता है कि वहां से लोगों को वाहनों को वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए भागना पड़ता है। नगरपालिका को चाहिए कि इसके समाधान के लिए जगह बने कूड़ाघरों की समय से सफाई करवाई जाए व सड़क किनारे पसरे आवारा पशुओं के समूह को हटाकर उचित स्थान पर छोड़ा जाए।

डी.सी. का कथन
डा. एस.एस. फुलिया का कहना है कि यह समस्या गम्भीर है। प्रशासन समय-समय पर आवारा पशुओं का पकडऩे के लिए अभियान चलाता है लेकिन पशुओं को खुला छोडऩे वाले लोगों का सहयोग न मिलने के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static