पर्यावरण प्रदूषणमुक्त अभियान के शौर्य पहुंचे धर्मनगरी

5/23/2019 1:30:11 PM

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): पर्यावरण प्रदूषणमुक्त अभियान के तहत पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ निवासी संजीव सागर व उनके पुत्र 13 वर्षीय शौर्य सागर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गजरात, मुम्बई से होते हुए वापस पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से होते हुए आज कुरुक्षेत्र में दोनों का स्वागत पिपली रोड स्थित ओम जनकल्याणा फाऊडेशन कुरुक्षेत्र में प्रधान नरेश कुमार गुप्त, उपप्रधान दिलबाग सिंह, महासचिव डा. संजय शर्मा, विनोद कुमार आदि सदस्यों नेफूमालाओं से स्वागत किया। संस्था की अरावी ने तिलक लगाकर मंत्रोच्चारण किया।

शौर्य ने कहा कि जगह-जगह पर हमें सम्मान दिया गया। जगह-जगह कालेज, स्कूल, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं, फैक्टरी में पर्यावरण प्रदूषणमुक्त पर विचार दिए एवं लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह में 1 या 2 दिन साइकिल का इस्तेमाल किया जाएगा। 

लोगों को पीपल, नीम, बरगद आदि पौधे लगाने को कहा। नरेश गुप्ता ने कहा कि देश को प्रदूषणमुक्त करने के लिए सरकार या बड़ी कम्पनियों की ही जिम्मेदारियां नहीं हैं, बल्कि हर व्यक्ति का कत्र्तव्य बनता है कि जल प्रदूषण, थल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास करे। संजय शर्मा ने पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित जानकारियां दीं और कहा कि अस्थमा वाले मरीज अपना इन्हेलर साथ जरूर लेकर चलें। जिन चीजों से रोगी को एलर्जी हो, उनसे बचना चाहिए।  घर में इन्डोर पौधे लगाएं ताकि ऑक्सीजन का अनुपात बढ़ाया जा सके। इस अवसर स्वामी पुरुषोत्तमानंद, नरेश कुमार, विनोद, भूपेंद्र, मनोज कुमार, रोहित, निशू, रणबीर कौर, सुखबीर, दर्शना आदि मौजूद थे।

Isha