चिकित्सकों ने की 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल

6/15/2019 12:01:29 PM

पिहोवा (गुप्ता, किशोर): पश्चिम बंगाल के एन.आर.एस. मैडीकल कालेज एवं अस्पताल में इंटर्न डाक्टर से मारपीट के विरोध में इंडियन मैडीकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक पिहोवा में भी शुक्रवार को सुबह 10 से 12 बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहे।  डा. विनोद धीर के निवास स्थान पर चिकित्सकों ने बैठक कर घटना पर रोष जताया। आई.एम.ए. के शाखा पिहोवा के अध्यक्ष डा. विनोद धीर ने बताया कि इस घटना के विरोध में शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल व नॄसग होम 2 घंटे के लिए काम छोड़ हड़ताल पर रहे। 
उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि कोई भी चिकित्सक अपने मरीज को बचाने के लिए अंतिम समय तक कोशिश करता है लेकिन अनहोनी होने पर चिकित्सक को दोषी मानकर उससे मारपीट करना गलत एवं असहनीय है। 

इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  बता दें कि गत सोमवार की रात कोलकाता के एक अस्पताल में बीमारी के चलते एक मरीज की मौत हो गई थी जिसके विरोध में मृतक के परिजनों ने चिकित्सक व उसके 2 सहायकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था। उक्त चिकित्सक को वहां के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मौके पर डा. सुदर्शन चुघ, डा. विभा चुघ, डा. नीलम धीर, डा. इंदु गुप्ता, डा. कुलभूषण जैन, डा. सुनीता जैन, डा. सुरेंद्र गर्ग, डा. नीलम गर्ग, डा. दिनेश सिंगला, डा. विवेक बंसल, डा. राजीव गुप्ता, डा. अनिल, डा. संदीप तिवाड़ी, डा. विकास सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे। शाहाबाद मारकंडा (रणजीत): शाहाबाद मारकंडा की आई.एम.ए. इकाई ने 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। शाहाबाद के चिकित्सकों ने ओ.पी.डी. बंद रखी और केवल आपात कालीन सेवाएं प्रदान कीं। 

चिकित्सकों ने काले रिबन लगाकर विरोध जताया।  आई.एम.ए. के प्रधान डा. नीरज गौड़ ने सरकार से मांग की कि डाक्टरों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। इस अवसर पर डा. आर.एल. आर्या, डा. नरेंद्र बंसल, डा. परमजीत हेर, डा. भास्कर गुप्ता, डा. एच.एस. नागपाल, डा. आर.एस. सैनी सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

Isha