ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 12:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(राजेश):अमीन-नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन क्रास करते समय एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. अमर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 8 बजे सूचना मिली थी कि अमीन-नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच कि.मी. 141 26-28 पर एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जी.आर.पी. कर्मचारी मौका स्थल पर पहुंचे। अमर सिंह ने बताया कि मृतक का रंग गोरा, चेहरा गोल, खतनुमा दाढ़ी है। उसने सफेद रंग की कालीधार शर्ट, नीले रंग का लोवर पहना हुआ था। उसकी आयु लगभग 65 वर्ष, कद 5 फुट 6 इंच है। पहचान न होने के कारण शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static