स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरु

9/17/2021 1:41:51 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद): कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान पर चार दिवसीय प्रदर्शनी का आज शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ विधायक सुभाष सुधा की धर्मपत्नी एवं थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने किया। सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी बलराम ने बताया कि भारत की आजादी की 75 वर्षगांठ के अवसर पर यह चार दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान को इलेक्ट्रोनोनिक्स पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। 

इस प्रदर्शनी को आम लोगों के साथ स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान एवं एनजीओ के देखने की व्यवस्था की गई है। आम लोग काफी उत्साह के साथ देख भी रहे हैं। वहीं उमा सुधा ने कहा कि यह प्रदर्शनी देखकर काफी अच्छा लगा। उत्सुक लोगों को देश के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के सहयोग के बारे में काफी कुछ देखने को मिलेगा। शहीदों के बारे में जानकारी मिलेगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar