राज्यपाल ने किया ब्रह्मसरोवर का अवलोकन

12/4/2018 11:06:11 AM

 

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। इस महोत्सव को मनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में के.डी.बी. सदस्यों से मुलाकात करने और ब्रह्मसरोवर पर महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत के.डी.बी. मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा से बातचीत कर रहे थे।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में पहुंचे और सभी के.डी.बी. गैर सरकारी सदस्यों से मुलाकात की है। इसके बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ई-रिक्शा पर बैठकर ब्रह्मसरोवर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान के.डी.बी. के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने सरोवर पर तैयार किए गए म्यूरल, निरंतर जल प्रवाह योजना, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर चल रही तमाम तैयारियों, क्राफ्ट व शिल्प मेले के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर के भव्य स्वरूप का भी बारीकी से उल्लेख किया।

राज्यपाल ब्रह्मसरोवर का अवलोकन करने के उपरांत पुरुषोत्तमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र कुम्भ-2018 के कार्यक्रम में ई-रिक्शा से शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव एवं के.डी.बी. के सदस्य सचिव विजय दहिया, एडवोकेट कौशल किशोर, उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, ए.डी.सी. अनिश यादव, एस.डी.एम. अनिल यादव, सी.ई.ओ. के.डी.बी. संयम गर्ग, रजिस्ट्रार डा. नीता खन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, आर.एस.एस. के विभाग सहकार्यवाह डा. प्रीतम सिंह, के.डी.बी. सदस्य सौरव चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, रेविन्द्र सांगवान, डा. मधु, गोपाल सैनी, राजेन्द्र पराशर, पवन शर्मा व गोपाल सहित अन्य अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद थे।  

Rakhi Yadav