भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय नीतियों के बारे में जागरूक रहना चाहिए: खुर्शीद

10/19/2017 11:27:15 AM

कुरुक्षेत्र(खुंगर): देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की अमरीका के व्यवसायी एवं अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के साथ विशेष मुलाकात हुई। इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नरेंद्र जोशी के साथ अमरीका में बैठे भारतीयों के बारे में चर्चा की। खुर्शीद ने अमरीका में वर्तमान परिस्थितियों में भारतीयों की स्थिति जानी व उनकी सोच के बारे में पूछा। खुर्शीद ने जोशी को कहा कि विदेशों में बैठे भारतीयों को अंतर्राष्ट्रीय नीतियों के बारे में जागरूक रहना चाहिए क्योंकि इसी से उनकी भविष्य की योजनाएं बनती हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था और विदेश संबंधों को भी इससे बल मिलता है। जोशी ने खुर्शीद को बताया कि भारतीय विदेशों में जाकर भी अपने देश की संस्कृति भूले नहीं हैं। अमरीका में भी वह अपने देश के लोगों के साथ दीपावली, लोहड़ी, होली, नवरात्र महोत्सव इत्यादि मनाते हैं परंतु इन उत्सवों को मनाने का आनंद भारतीय धरती पर मिलता है।