नर्सिंग स्टूडेंट ने डिस्पेंसरी में खाई नशे की गोलियां...हालत गंभीर (Watch Pics)

8/17/2016 12:58:07 PM

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश सामान्य अस्पताल में आज 10 बजे एक नर्सिंग स्टूडेंट ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशे की गोली खा ली, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर किया गया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा सिविल अस्पताल में सुबह ट्रेनिंग के लिए आती थी। उसकी ड्यूटी डिस्पेंसरी में लगाई गई हुई थी। बस फिर क्या था वहीं से उसने कुछ नशे की गोलियां खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे एमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसे चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।