पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान चल रहा नशे का खेल, ओवरडोज ने ली दो की जान (Watch Pics)

6/25/2016 11:18:51 AM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के दौरान रेस लगाते समय 2 युवकों की अचनाक तबीयत बिगड़ गई। हालत नाजुक होने के चलते एक युवक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया, जबकि दूसरे का कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ही इलाज करवाया जा रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण दोनों ही युवकों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में नशे की ओवर डोज से 2 लोगों की मौत हुई है। 

 

जानकारी के अनुसार मरनेवाला सोमवीर नाम का एक युवक भिवानी जिले का रहने वाला था, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी की जा रही है। गौरतलब है कि हरियाणा में 15 जून से पुलिस भर्ती की जा रही है, जिसमें अब तक हजारों युवा हिस्सा ले चुके हैं। भर्ती के लिए यह टेस्ट 4 जुलाई तक चलेगा।