गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 01:25 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (खुंगर): कुछ दिनों में बारिश तथा बूंदाबांदी से राहत के बाद 2 दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को गर्मी की प्रचंडता के चलते कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से ही गर्म हवा से गर्मी का प्रकोप पहले की तरह ही दिखने लगा है। 

मंगलवार को कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मौसम में परिवर्तनशीलता जारी रहेगी। बीते 1 सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव को चिकित्सक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं मान रहे। उनका कहना है कि गर्मी की अधिकता के बीच वर्षा से तापमान गिरने से बनने वाली आद्र्रता से संक्रामक बीमारियों का तेजी से प्रसार होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static