कुरुक्षेत्र पहुंचे अमरीका के अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी

11/28/2017 11:37:07 AM

कुरुक्षेत्र(खुंगर):अमरीका के विभिन्न राज्यों में व्यवसाय कर रहे विख्यात व्यवसायी, अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी अपने साथियों के साथ गत वर्ष की भांति इस बार भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। जोशी गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया के निमंत्रण पर आए हैं।

ब्रह्मसरोवर पर दो करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए छह दिन के लिए लगाए गए अस्थाई मल्टी मीडिया शो ने सोमवार शाम को भी खूब रंग जमाया। इस लेजर लाईट से पानी पर बने ‘समय चक्र’ को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। अब ब्रह्मसरोवर पर श्रीकृष्ण सर्किट के तहत 16 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी मीडिया शो प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इससे ब्रह्मसरोवर पर पर्यटकों की संख्या और सुंदरता दोनों बढ़ेगी।