लिंग जांच का गोरखधंधा करने वालों का पर्दाफाश

9/20/2016 9:12:39 PM

कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड): युपी स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर के घर शामली में धडल्ले से लिंग जांच का गोरखधंदा चल रहा था। कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे बेनकाब किया। चार लोगो को पन्द्रह हजार सहित काबू किया। सिविल सर्जन डाक्टर सुरेंद्र नेन के प्रयासों से दस माह में यह इक्सवी रेड थी और जिले से लिंगानुपात काफी सुधर चुका है।


पी.एम्. नरेंद्र मोदी के हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान को जिला स्वास्थ्य विभाग गति दे रहा है। सिविल सर्जन डाक्टर सुरेंद्र नेन के प्रयासों से लिंग जांच का गोरखधंदा करने वालों पर दस माह में आज इक्सवी रेड करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक दी और युपी स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर के घर शामली में धडल्ले से चल रहा लिंग जाँच का गोरखधंदा बेनकाब किया।


दरअसल स्वास्थ्य विभाग को गुप्त जानकारी मिली थी कि पिहोवा इलाके में एक महिला लिंग जांच और गर्भ में कन्या होने पर गर्भपात का धंधा करवाने में संलिप्त है तो विभाग में महिला बलविंदर कौर से सम्पर्क किया जोकि स्वास्थ्य विभाग के फर्जी ग्राहक को लिंग जांच करवाने के लिए पहले करनाल और फिर वहां से शामली ले पहुंची। जहां शामली यूपी की एक आशा वर्कर के घर आर.एम.पी. डाक्टर रवि कुमार पोर्टेबल मशीन से पहले से मौजूद कैथल की गुरमीत कौर और सिरसा की अंजू की लिंग जांच कर रहा था। जिसे पीछे से कुरुक्षेत्र से गई स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने काबू कर स्थानीय शामली स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के हवाले किया। जहां उन पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि डाक्टर रवि के दो साथी पोर्टेबल मशीन को बाइक पर लेकर रफूचक्कर हो गए। 


सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र नैन ने जानकारी दी कि उनके दस माह के कार्यकाल में अब तक 21 एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है। जिनमे से तीन अंतरराजिए है। यही नहीं पहले जिले में जो लिंगानुपात लड़का लड़की की रेश्यो 730 थी वो सुधर कर 905 तक पहुंच गई है। उन्होंने इस गोरखधंधे में संलिप्त लोगो को बेनकाब करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सुचना देने वालों का नाम गुप्त रखने के साथ एक लाख रूपए इनाम भी दिया जाता है।