अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न देश बने भागीदार: जोशी

6/10/2017 9:54:39 AM

कुरुक्षेत्र(खुंगर):डी.सी. सुमेधा कटारिया से अमरीका के व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने अपने भारत प्रवास के दौरान मुलाकात की। इस मौके पर डी.सी. और जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव बारे चर्चा की। डी.सी. ने इस महोत्सव को सफल बताया। वहीं, जोशी ने कहा कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न देशों के नागरिक भागीदार बने। 

ग्लोबल चैटिंग में अनेक देशों से लोग शामिल हुए। इसमें नरेंद्र जोशी की पुत्री प्रीति जोशी ने भी अमरीका, इंगलैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया आदि देशों में संबंध स्थापित कर गीता जयंती के संदेश को पहुंचाने में सराहनीय सहयोग किया। जोशी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती से उन्हें अटूट प्रेम है। यहां की मिट्टी से उन्हें जो कर्म का संदेश मिला है, उसी से वह अमरीका में अपने व्यवसाय का नैटवर्क चला रहे हैं। जोशी ने डी.सी. से कहा कि कुरुक्षेत्र में उन्होंने वर्षों बाद काफी विकास देखा है।