नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

11/25/2015 12:05:03 PM

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा ने नशीला पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग जगह से दो आरोपियेां को नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया तथा आरोपियेां के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन और 4 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपराध शाखा की पुलिस टीम ने नजदीक त्यौडा जी रोड से एक आरोपी राम कुमार निवासी त्यौडा को गिरफ्तार किया तथा आरोपी के कब्जे से 4 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। एक अन्य मामले में अपराध शाखा की पुलिस टीम ने शहर कुरुक्षेत्र नजदीक सर्कट हाऊस चौंक से एक आरोपी सन्दीप कुमार निवासी चक्रवर्ती मोहल्ला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया तथा आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।