लाडवा न.पा. लिपिक के खिलाफ दर्ज हो एफ.आई.आर.

1/18/2019 1:43:00 PM

कुरुक्षेत्र(धमीजा): सी.एम.जी.जी.ए. के प्रोजैक्ट निदेशक आई.ए.एस. डा. राकेश गुप्ता ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के डी.सी. और संबंधित अधिकारियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कुरुक्षेत्र के विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं, परियोजनाओं की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। गुप्ता ने 24 जनवरी को दिल्ली में पी.एन.डी.टी. एक्ट में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिलने पर डी.सी. व उनकी टीम को बधाई दी। 

प्रदेश को अलग-अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर 4 जिलों को पुरस्कार मिले हैं जिसमें कुरुक्षेत्र जिला भी शामिल है। उन्होंने इस बात के लिए भी बधाई दी कि गत वर्ष की तरह सैक्स रेशो में कोई गिरावट नहीं आई है। प्रदेश में 1,000 लड़कों के पीछे 914 लड़कियां हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा 950 तक लाना है। गुप्ता ने कहा कि जहां भी अवैध रूप से ड्रग्स मिलने की सूचना मिले, उस पर तुरंत कार्रवाई करके एफ.आई.आर. लांच करें। सी.एम. विंडो के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

Deepak Paul