जिले से 13 शताब्दी विस्तारक आज से घर-बार छोड़कर पार्टी कार्य पर निकलेंगे:धर्मबीर

4/20/2017 4:36:46 PM

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत):भाजपा ने कुरुक्षेत्र जिला में सभी 679 बूथ इकाइयों, सभी 5 मोर्चों व 10 प्रकोष्ठों को अधिक सुदृढ़ बनाने का बीड़ा उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने आज यहां बताया कि सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में निगरानी कमेटियों की सदस्य संख्या भी 11, 11 से बढ़कर 100 हो जाएगी क्योंकि अब हर गांव का एक ग्रामीण भी निगरानी समिति का सदस्य होगा। 

कुरुक्षेत्र जिले से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष में पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 13 शताब्दी विस्तारक सामने आए हैं जो पूरे 1 वर्ष जो 20 अप्रैल से शुरू होगा, यह विस्तारक अपना घर-बार छोड़कर पार्टी व संगठन को समर्पित रहकर पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा पुराने पार्टी कार्यकत्र्ताओं का सम्मान करती है और उनके अनुभव का पार्टीहित में लाभ उठाएंगे। 23-24 अप्रैल को प्रदेश कार्य समिति की करनाल में बैठक, 29-30 अप्रैल को जिला भाजपा की बैठक तथा 6 से 8 मई को मंडल भाजपा की बैठकें होंगी। इस अवसर धुराला मंडल के प्रधान विक्रम सिंह अटवान, पार्टी नेता रिंकू बैरागी व मुलखराज गुम्बर भी मौजूद थे।