आज परिणय सूत्र में बंधेगी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीनाक्षी देवी

12/12/2015 3:15:01 PM

शाहाबाद मारकंडा: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली एवं पटियाला यूनिवर्सिटी में कोच के पद पर कार्यरत शाहाबाद की मीनाक्षी देवी 12 दिसम्बर को परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। मीनाक्षी की शादी अमृतसर के मनप्रीत सिंह के साथ होने जा रही है। मनप्रीत सिंह पीएच.डी. कर रहे हैं। शादी की पूर्व संध्या पर मीनाक्षी ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई।

मीनाक्षी ने वर्ष 2007-08 में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए इटली में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों में अपनी विलक्षण प्रतिभा को शानदार ढंग से प्रदर्शित कर देश का नाम रोशन किया था। मीनाक्षी की हॉकी में उपलब्धियों को देखते हुए 23 अगस्त, 2013 को पटियाला यूनिवर्सिटी में कोच की नौकरी मिल गई।