कुरुक्षेत्र विकलांग विकास एवं कल्याण ट्रस्ट ने की मीटिंग

1/10/2019 1:38:01 PM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): कुरुक्षेत्र विकलांग विकास एवं कल्याण ट्रस्ट की मीटिंग हुई जिसमें ट्रस्ट के उपप्रधान सतीश कुमार, संजय कुमार अग्रवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि दिव्यांगजन हरियाणा, रमेश कुमार लाडवा प्रधान हिसार, उमेद सिंह श्योराण हिसार, पवन कुमार उमरी शामिल हुए। बैठक में संजय अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान सरकार में दिव्यांगजनों की कोई सुनवाई नहीं है। सतीश कुमार इसका उदाहरण है। 

इस सरकार ने एक तरफ सतीश कुमार का मकान उजाड़ दिया, इसके बाद सरपंच से लेकर मंत्री तक से मिलने के बाद भी सतीश कुमार के रहने की व्यवस्था आज तक नहीं की गई। यहां तक कि दिव्यांग दम्पति व उनके बच्चे शौच के लिए भी बाहर जाते हैं। 

सतीश कुमार का बी.पी.एल. राशन कार्ड सूची से नाम काट दिया गया। इससे उन्हें इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। हम जानना चाहते हैं कि यह सरकार किसको फायदा पहुंचा रही है। इस सरकार में वास्तविक लाभ के हकदार सरकार व प्रशासन को लगातार अवगत करवाने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं होती है। केंद्र सरकार ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को पास किया। इस अधिनियम में स्पष्ट रूप से लिखा है कि 6 महीने के अंदर-अंदर प्रत्येक सरकार, राज्य सरकार नियम बनाकर अपने राज्य में लागू करेगी। इस पर भी हरियाणा सरकार व प्रशासन इस अधिनियम को फेल करने में जुटे हुए हैं।

Deepak Paul